फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी का शव लेकर मायके पहुंची मां, श्मशान घाट पर हुआ हंगामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री; रुकवाया अंतिम संस्कार

Sun, 24 May 2026 11:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: बेटी का शव लेकर मां मायके पहुंची। इसके बात श्मशान घाट पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने जांच के बाद अंतिम संस्कार कराया।
 
विज्ञापन
राधिका की फाइल फोटो व श्मशान घाट पर इंस्पेक्टर को कागज दिखातीं सुमन व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायमगंज क्षेत्र के गांव गऊ टोला निवासी सुमन अपनी 12 वर्षीय बेटी राधिका का शव लेकर रविवार को जयपुर से मायके पहुंची तो श्मशान घाट पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। बाद में पुलिस ने जांच के बाद अपनी मौजूदगी में बालिका का अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन


बताया गया है कि सुमन की शादी कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र के गांव बहादुरनगर निवासी मनोज के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके चलते सुमन अपनी बेटी राधिका व अन्य बच्चों के साथ जयपुर में रह रही थी। शनिवार को खेलते समय राधिका के गले में दुपट्टे का फंदा कस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जयपुर के बगरू थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव मां सुमन को सौंप दिया गया।

शव लेकर पहुंची मां
रविवार को सुमन बेटी का शव लेकर गांव गऊ टोला पहुंची और अहमदगंज रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान पिता मनोज अपने पहली पत्नी से हुए बेटे दीपक के साथ कायमगंज पहुंच गया और यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी।
 
विज्ञापन

जांच के बाद कराया अंतिम संस्कार
इस पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। सुमन ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जयपुर पुलिस के दस्तावेज दिखाए। जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में बालिका का अंतिम संस्कार कराया गया। सुमन की बेटी राधिका अपने दो भाई सुरजीत व किशन से बड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जयपुर के बगरू थाना पुलिस ने बालिका का पोस्टमार्टम कराया है। इससे बालिका का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें