तब होती है घर में महाभारत
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा के ताखा ब्लाक में एक गांव में चल रही भागवत में कहा था, कि जब व्यक्ति अपने और पराये की पहचान भूल जाता है तब घर में महाभारत होती है। हालांकि बाद में शिवपाल सिंह यादव मीडिया से बचते रहे। शनिवार को एमएलसी चुनाव में सैफई में मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बहुत संक्षिप्त बात की। उन्होंने कहा कि उचित समय आने वाला है। समय आने पर घोषणा करेंगे। उन्होंने भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि जो भी होगा, सभी को सूचना दी जाएगी। उन्होंने मतदान किन मुद्दों पर किया है, इस पर उन्होंने कहा कि मतदान गुप्त होता है, और हमने मतदान किया है।
गौरतलब है कि इटावा फर्रुखाबाद सीट से भाजपा से प्रांशुदत्त द्विवेदी और समाजवादी पार्टी से हरीश यादव चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर काफी कड़ी टक्कर बताई जा रही है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। उन्होंने स्वयं यहां पर चुनाव प्रचार किया है।