फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने दो ट्रकों से 600 लीटर डीजल चोरी किया, पुलिसिंग पर खड़े हुए सवाल

Sun, 24 May 2026 05:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: दो ट्रकों से 600 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात से कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पुलिसिंग पर खड़े सवाल हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार रात स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने दो ट्रकों से करीब 600 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीतापुर जिले के मछेटा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी ट्रक चालक अमित और फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के अनूपनगला निवासी ट्रक चालक अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों ट्रक एक ही मालिक के हैं।

विज्ञापन


वे कानपुर से भदोही जिले के लिए माल लेकर जा रहे थे। रास्ते में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास एक पेट्रोल पंप पर रात करीब दो बजे नींद आने पर दोनों ट्रक खड़े कर चालक सो गए। सुबह उठने पर ट्रकों के टैंक का ताला टूटा मिला। बदमाश करीब 55 हजार रुपये कीमत का डीजल चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में ट्रकों के पास सफेद रंग की एक स्काॅर्पियो खड़ी दिखाई दी।

Trending Videos
विज्ञापन

फुटेज में स्काॅर्पियो सवार बदमाश डीजल चोरी करते नजर आए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें