उत्तर प्रदेश के बांदा में मंगलवार को एक पूर्व फौजी ने 12 बोर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही घर में हड़कंप मच गया। परिजन पहुंचे तो फौजी की खून से लथपथ लाश देख पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। उसके पुत्रों को परेशान न किया जाए। घटना मरका थाना क्षेत्र के औगासी की है। मृतक का नाम जगदंबिका प्रसाद मिश्रा (72) वर्ष बताया गया है।