फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर डबल मर्डर: नशेबाजी का ठिकाना है रेलवे मैदान, पुलिस बनी रहती अंजान, सामने होती है नशेबाजी

Tue, 04 Aug 2020 02:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी लोको ग्राउंड में हुई थी पति पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन में पुलिस के पहरे के बावजूद रेलवे का रामलीला मैदान नशेबाजी का ठिकाना बना हुआ है। यूपी-112 की गाड़ियां भी यहां खड़ी होती हैं, इसके बाद भी देर रात तक यहां नशेबाजों का जमावड़ा लगा रहता है। रविवार देर रात जहां दंपति की हत्या हुई, वहां से थाना महज 200 से 250 मीटर दूरी पर है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक का दफ्तर, ट्रैफिक लाइन और पीएसी के अफसरों का आवास भी पास में ही है। रामलीला मैदान पर होने वाली नशेबाजी की जानकारी पुलिस को भी है, इसके बाद भी रेल बाजार थाना पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है और नशेबाजी चलती रहती है।

शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है। पुलिस रातभर दौरे पर रहती है, इसके बाद भी दंपति की हत्या कर आरोपी आराम से निकल जाते हैं। विष्णु को खुले मैदान में मारा गया। चीख पुकार भी मची होगी लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


ठेकेदार ने दिलाया था कमरा
पुलिस के मुताबिक रेलवे ग्राउंड पूरा खाली रहता है। विष्णु ही सीढ़ियों के नीचे बने दो कमरों में कई साल से रह रहा था। जांच में पता चला है कि एक ठेकेदार ने विष्णु को वहां पर ठहराया था। तब ठेकेदार के साथ विष्णु ने पेंटिंग का काम किया था। पैसों की दिक्कत और लव मैरिज करने के चक्कर में उसे बाहर रहना था। इसलिए ठेकेदार ने मदद के तौर पर उसको यहां रुकवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें