Kanpur News: मतदान के लिए महिला ने अपनी डिलीवरी डेट दो दिन आगे बढ़वा ली। सोमवार सुबह मतदान शुरू होते ही बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही स्थित सरस्वती शिशु इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर उत्साह के साथ वोट डालने पहुंची।
कानपुर में मतदान की महत्ता को साबित करने वाली एक ऐसी घटना 13 मई सोमवार को सामने आई, जिसने मतदाताओं को प्रेरणा दी। गर्भवती महिला ने मतदान करने के लिए अपनी डिलीवरी डेट आगे बढ़वा दी। महिला ने बताया कि 11 तारीख को सिजेरियन ऑपरेशन होना था। मतदान करने के लिए ऑपरेशन की डेट दो दिन आगे बढ़वाई है। महिला फर्स्ट टाइम वोटर है।
विज्ञापन
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। महिला जलपान किए बिना ही पहले मतदान करने बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही स्थित सरस्वती शिशु इंटर कॉलेज पहुंची। मतदान के बाद बाहर आते ही महिला के चेहरे की खुशी देखते बन रही थी। जिसने भी इस वाकये को सुना। उसने इस मामले को जागरुक मतदाता के रूप में एक अनूठी मिसाल कहा।