कानपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। पुलिस ने अब लॉकडाउन में पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी है। पतंग से कोरोना फैलने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने पतंगबाजी पर रोक लगाई है।
लॉकडाउन में पतंग उड़ाने वालों को पुलिस ने चेतावनी दी है। साथ ही गाना गाकर घरो में रहने की अपील की है। सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने जागरूकता अभियान चला कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। माइक लेकर गाना गाया कि- भइया मेरे पतंग न उड़ाना वरना पड़ेगा जेल जाना...।