कानपुर देहात में सीमा चेक पोस्ट यमुना नदी पार जालौन कस्बा कालपी में बनाया गया है। चेक पोस्ट पर शनिवार रात भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र की अमरौधा पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल राजनंदन सिंह की ड्यूटी लगी थी। चेकिंग के दौरान ट्रक का टायर फटने से गिट्टी उछल कर सिपाही को लग गई।
जिससे वह घायल हो गए। इलाज के लिए रात में ही उन्हें सीएचसी लाया गया। इलाज के बाद वह अमरौधा पुलिस चौकी चले गए। यहां अचानक गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए कानपुर रीजेंसी लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। शव कानपुर में ही है। कांस्टेबल राजनंदन सिंह जनपद प्रयागराज थाना कुरांव के कोचपुरा खुर्द निवासी हैं।