फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार बोले- ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन का सफाया, राजपूत रेजीमेंट ने बढ़ाया देश का मान

Sun, 07 Dec 2025 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में राजपूत रेजीमेंट सेंटर की बैनियल कॉन्फ्रेंस में वेस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने रेजीमेंट की अभूतपूर्व भूमिका को नमन किया। उन्होंने परिचालन तत्परता पर जोर दिया  और भविष्य की लड़ाई के लिए अग्निवीरों को ड्रोन वारफेयर की विस्तृत ट्रेनिंग देने को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में राजपूत रेजीमेंट सेंटर के बैनियल कॉन्फ्रेंस में वेस्टर्न आर्मी कमांडर एवं कर्नल ऑफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने ऐतिहासिक किले और फतेहगढ़ की गौरवशाली सैन्य विरासत को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में राजपूत रेजीमेंट की भूमिका अभूतपूर्व रही है। उन्होंने बताया कि 1720 में बने फतेहगढ़ किले से लेकर वर्तमान तक रेजीमेंट ने शौर्य की अमिट गाथाएं लिखी हैं।

विज्ञापन

जनरल कटियार ने कहा कि चाहे चीन हो या पाकिस्तान, देश को दोनों दिशाओं से चुनौती लगातार बनी हुई है। ऐसे माहौल में ऑपरेशनल प्रिपेरेडनेस में कभी कमी नहीं आनी चाहिए। साथ ही, जोर दिया कि सेना का अपॉलिटिकल और सेकुलर चरित्र उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे बरकरार रखना जरूरी है।

विज्ञापन

ड्रोन वारफेयर भविष्य की लड़ाई का अहम हिस्सा
प्रशिक्षण में ड्रोन तकनीक पर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भविष्य की लड़ाइयों में ड्रोन निर्णायक भूमिका निभाएंगे। अग्निवीरों को भी ड्रोन वारफेयर की विस्तृत ट्रेनिंग को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें