फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आखिरकार श्रीप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे अजय राय, बोले- यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है

Sun, 07 Dec 2025 02:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन उपरांत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पोखरपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पूर्व मंत्री पूर्व सांसद दिवंगत श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन उपरांत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पोखरपुर स्थित श्रीप्रकाश जी के निवास पहुंचे। इस के बाद उनके बेटे गौरव जायसवाल और परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रीप्रकाश के निधन के बाद से ही यह चर्चा पूरे देश में चलने लगी थी कि कांग्रेस का कोई भी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर का पदाधिकारी अपने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर नहीं आया।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता समेत काफी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और प्रदेश स्तर पर उनके नेतृत्व को और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद किया जाएगा।राजनीति में जमीन से उठकर शिखर तक का उनका स्वर्णिम सफर कइयों के लिए प्रेरणा बनेगा।

विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, देहात अध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौड़, संजय दीक्षित, सोहेल अंसारी, संजीव दरियाबादी, नरेश त्रिपाठी, नौशाद आलम मंसूरी, मदन मोहन शुक्ला, रितेश यादव, दिलीप शुक्ला, अजय श्रीवास्तव शीलू, पद्मा मोहन मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान, राकेश साहू, विनोद अवस्थी, लल्लन अवस्थी, टिल्लू ठाकुर, प्रभात मिश्रा, राजीव द्विवेदी, शक्ति पांडे, विकास सोनकर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें