फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो में यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाजमऊ में शनिवार को कानपुर सहोदय स्कूल (जोन बी) ओपन बालिका खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय ने खिताब जीता।
विज्ञापन


यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय ने ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सात अंकों से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में सुघर सिंह एकेडमी स्कूल ने दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन को नौ अंकों और एक पारी से मात दी।

टूर्नामेंट में बेस्ट डिफेंडर का खिताब यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय की अनामिका यादव को मिला। बेस्ट अटैकर का पुरस्कार ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अदिति कुशवाहा को मिला। स्कूल की प्रबंधक सिस्टर अलिना व प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया वर्गीस ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


संचालन कानपुर जिला खो-खो संघ के निर्णायकों ने किया गया। मौके पर रामजी, आनंद कुमार, अभिमन्यु सिंह, अक्षय, दीपक, हर्ष, मुकेश, विनय, ऋषि, शिवम, सुलेंद्र, आलोक, ऋचा गुप्ता, शाहाना परवीन, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें