कानपुर के सबसे बड़े बैंक डिफाल्टर रोटोमैक ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्यातक का अवार्ड भी जांच के दायरे में है। वर्ष-1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कोठारी को देश के सर्वश्रेष्ठ निर्यातक का अवार्ड दिया था।
अब कंपनी संबंधी मामलों के मंत्रालय की विशेष जांच शाखा सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) उस दौरान बैंकों में रोटोमैक ग्रुप की आर्थिक स्थिति का आकलन करेगा। दस साल में बीस हजार करोड़ रुपये की कंपनी का लक्ष्य तय करने की फाइलों को भी जांच एजेंसी ने सीज किया है।