फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा कानपुर, पारा 9 डिग्री सेल्सियस, दिन का पारा भी गिरेगा

Fri, 29 Nov 2024 09:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: 11 साल बाद 29 नवंबर को रात का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दिन का पारा भी गिरेगा।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती हवाओं की वजह से रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। 29 नवंबर को रात का पारा 11 वर्ष बाद सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2013 को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस तरह से शुक्रवार को कानपुर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में रात के साथ दिन में भी ठंड पड़ने लगेगी।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार एक नया विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उत्तरी हिस्सों में पहुंच गया।
विज्ञापन


जो पूर्व की ओर से अफगानिस्तान व पाकिस्तान होते हुए देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों तक पहुंचने लगा है। इसकी वजह से नम हवाएं भी तेजी यहां आ रही है। ऐसे में ठंडक बढ़ रही है। बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मध्य क्षेत्रों से होकर गुजर रहे हैं। इसकी वजह से ठंडक आने वाले दिनों और बढ़ेगी। इस तरह की स्थिति तीन दिसंबर तक बनी रह सकती है। इस बीच अधिकतम पारा 26.2 डिग्री रहा। जबकि हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 93 और न्यूनतम 47 प्रतिशत रही। शनिवार से सुबह के समय धुंध और कोहरा भी बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के जिलों में रात का पारा
अयोध्या-8.5
बागपत-8.9
कानपुर-9.0
मेरठ-9.1
इटावा-10.4
झांसी-10.5
बरेली-10.9
लखनऊ-11.4
वाराणसी-11.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें