कानपुर के महाराजपुर के धमना गांव में प्लॉटिंग वाले क्षेत्र की देखभाल करने वाले चौकीदार को बड़ी ही निर्ममता से मारा गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में उसके चेहरे, सिर और शरीर पर 28 चोटें मिलीं।
हेड इंजरी से मौत होने की बात सामने आई है। शराब पीने की भी आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अपने गृह जनपद फतेहपुर चले गए। वहीं, पुलिस शक के दायरे में आए उसके सहकर्मी कुलदीप समेत दो लोगों की तलाश कर रही है।
फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के कपिलिहा गांव निवासी राम प्रकाश रैदास (55) चकेरी के घाऊखेड़ा में रहने वाले भूपेंद्र सिंह की महाराजपुर के धमना गांव स्थित साइट पर चौकीदारी करते थे।
गुरुवार की सुबह राम प्रकाश का शव प्लॉटिंग क्षेत्र में बने एक कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। ईंट से सिर कूंचकर हत्या की गई थी। चौकीदार के बेटे प्रशांत ने पिता के साथ काम करने वाले चौबेपुर के कुलदीप समेत दो लोगों पर हत्या का शक जताया था।