बहन ने जब उस मकान में रहने के लिए कहा तब उसे पता चला कि शिक्षक शादीशुदा है। इसके बाद बहन ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की लेकिन उसकी जान बच गई।
बहन ने अपने रुपये वापस मांगे तो साथी शिक्षक ने वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। मानसिक रूप से परेशान बहन ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।
बहन की मौत के बाद जब इस बात की जानकारी हुई तो उसका टेबलेट और बैंक खाते चेक कराए। टेबलेट से अहम सुराग मिले हैं। इनमें दोनों के बीच हुई बातचीत, चैट मिलीं हैं।
बातचीत के कुछ अंश...
राहुल: घ्रर चली जाओ उनके।
प्रधानाध्यापिका: साथ में चलना पड़ेगा तुम्हें। मैं भी मेहनत से कमाती हूं। मेरी कोई हराम की कमाई नहीं है, जो लुटा दूं। नहीं चल सकते, तो मेरे मरने के लिए तैयार हो जाओ।
प्रधानाध्यापिका: मैं पटरी के नीचे कट कर मर जाऊंगी। तुम रहना आराम से…जयपुर से आने के बाद काम खत्म। और अपने जीजा जी को और बुलाना साथ में। पता भी है तुमने किया क्या है।
राहुल: क्या बताना चाहती हो दुनिया को…जितना बदनाम करना चाहती हो करो।
प्रधानाध्यापिका: वही, तो अब तक बताया नहीं। अब बताना चाहती हूं..सबको मैं बहु जलील हो चुकी हूं। मुझसे कह रहे कि तुम मेरी लगती क्या हो। जब मैं तुम्हारी कुछ नहीं रही थी, तो पांच साल से।