फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर देहात के अकबरपुर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत

Mon, 22 Nov 2021 12:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन
कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के कुंभी के पास रविवार देर रात हाईवे पर बस की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। एक मृतक प्रणव त्रिपाठी निवासी नवाबगंज कानपुर का है। अन्य दो की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कार का पहिया पंचर होने पर यह लोग हाईवे पर कार खड़ी कर पहिया बदल रहे थे। इसी दौरान रविवार देर रात बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली के कुंभी के पास कानपुर इटावा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कार सवार गोगूमऊ चौबेपुर के सगे भाई अतुल दीक्षित (24), मृदुल दीक्षित (32) नवाबगंज कानपुर के प्रणव त्रिपाठी (45) की मौत हो गई। अतुल टैक्सी चालक है। वह प्रणव को दिल्ली से लेकर लौट रहा था। 26 नवंबर को अतुल के बहन की शादी होनी है इससे दिल्ली में रहने वाले भाई को भी लेकर आ रहा था। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें