फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिहार का नहीं गुजैनी का रहने वाला निकला हिमांशु, 96 लाख हारने के दावा भी सवालों से घिरा

Sun, 29 Sep 2024 01:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिमांशु मिश्रा - फोटो : X @Aarohi5551
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग में 96 लाख रुपये हारने का दावा करने वाला हिमांशु मिश्रा तीन साल पहले तक गुजैनी में ही रहा करता था। उसके पिता कौशल किशोर सिक्योरिटी गार्ड हैं। तीन साल पहले पिता ने गुजैनी स्थित 30 वर्ग मीटर के मकान को आठ लाख में बेंचा था। ऐसे में उसके खुद को बिहार का बताने और 96 लाख हारने की कहानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकांश लोग इसे मनगढ़ंत ही बता रहे हैं।
विज्ञापन


हिमांशु के खिलाफ ऋषभ त्रिवेदी ने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अगस्त में वह उन्हें पेन बेचते हुए मिला था। उन्होंने उसकी मदद की लेकिन वह चार दिन बाद ही कहीं चला गया। जिस कमरे में वह रुका था वहां एक किताब मिली थी, जिसमें उसका आधार कार्ड मिला था। इसमें उसका पता गुजैनी का निकला। आधार के पते पर वर्तमान में दुर्गेश चौहान रहते हैं। जिन्हाेंने तीन साल पहलेवह मकान खरीदा था। हिमांशु का बड़ा भाई ईशु परिवार के साथ अकबरपुर में रहता है। हिमांशु की भाभी सरकारी कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें