फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फतेहपुर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वैन को मारी टक्कर, वैन चालक की मौत व ट्रक मिस्त्री घायल

Sun, 27 Dec 2020 12:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में वैन और रोडवेज बस की भीषण टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बहुआ ललौली थानाक्षेत्र के दतौली के समीप बांदा टाण्डा हाइवे के काका ढाबा के पास तेज रफ्तार फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस और ओमनी वैन की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई।
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। ओमनी सवार वैन चालक गट्टू यादव (26) पुत्र केदार यादव निवासी शांतिनगर बहुआ की मौत हो गई। उसका साथी मिस्त्री मोनिश खान (25) पुत्र कल्लू खान निवासी कृष्णा नगर पूर्वी बहुआ गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल गट्टू यादव के सिर में गंभीर चोटें लगीं। जबड़ा टूट गया। पैर कई जगह से फट गया है। वहीं घायल मोनिश के सिर में गंभीर चोट व पैर फैक्चर हुआ है। दोनो घायलों को एंबुलेंस से बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनो की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोडवेज बस चालक व परिचालक मौके से भाग गए। बस में बैठी करीब एक दर्जन सवारियां बाल-बाल बच गईं। जो दुर्घटना के बाद मौके से निकल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें