हमीरपुर के मुस्करा में विवाहिता पुत्री के घर मिलने जा रहे स्कूटी सवार दंपति की डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बिना हेलमेट लगाए पीछे बैठी पत्नी डंपर के पहिये के नीचे आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेलमेट लगाए पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वही ट्रक डंपर सहित चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
हमीरपुर के गुदेला निवासी मृतका के पुत्र शिवपूजन ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पिता प्रभाकर मिश्रा मां मुक्ता मिश्रा (55) के साथ स्कूटी से बिवांर कस्बे में उसकी बहन से मिलने जा रहे थे। तभी कस्बे के मेन रोड पर मस्जिद के निकट हमीरपुर की ओर से आ रहे बेकाबू डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।