कोरोना वैक्सीनेशन का जायजा लेने शहर आए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि आम लोगों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था कैसे होगी इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ। अभी स्वास्थ्य और दूसरे विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर्स को कवर किया जा रहा है।
वैक्सीन के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविशील्ड पर्याप्त है। हो सकता है कि बाद में कोवाक्सिन आए। सितंबर से नॉन कोविड रोगी भर्ती करने और सर्जरी की अनुमति दे दी गई थी। प्रतिदिन अस्पतालों से रोगियों का अपडेट लिया जाता है। कोरोना संक्रमण लेवल दो के अस्पताल बंद करेंगे, लेवल तीन को चालू रखा जाएगा।