फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहमई पीपा पुल की टूटी चहली, लंबा होगा सफर

विज्ञापन
बेहमई गांव को जोड़ने वाले पीपा पुल की टूटी चहली। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। बेहमई गांव के पास यमुना नदी पर बने पीपा पुल से ओवरलोड ट्रैक्टर निकलने के दौरान चहली टूट गई। जिसके बाद पुल से आवागमन ठप हो गया है और लोगों को परेशानी हो रही है। जानकारी विभाग के अफसरों को दी गई है।
विज्ञापन

राजपुर ब्लाक क्षेत्र के बेहमई गांव से एक किलोमीटर दूर गौरीरतन बांगर के पास से निकली यमुना नदी में अस्थायी पीपे का पुल जनपद जालौन जाने के लिए बनाया गया है। नवंबर 2020 में पुल का संचालन हुआ था। बुधवार की रात बेहमई गांव से जालौन जाने के दौरान बालू लदा ओवरलोड ट्रैक्टर गुजरने से पुल में लोहे के दो गार्डर टूटने से चहली ध्वस्त हो गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर यमुना नदी में गिरने से बच गया। चहली टूटते ही आवागमन ठप हो गया। गुरुवार को सीमावर्ती जनपद जालौन जाने वाले राहगीरों को वापस लौटना पड़ा। पीपा पुल से बेहमई, दमनपुर, पिटाकपुर, गौरीरतन बांगर, बैजामऊ, बकसौधी, भाल, गुबार सहित सीमावर्ती जनपद जालौन के पाल सरैनी, चुर्खी, नियामतपुर, सिकन्ना, दहेलखड, लोना सहित अन्य गांवों के लोगों का पुल से आना जाना होता है। छोटे वाहन सवार यही से यमुना नदी पार कर निकल जाते हैं। भोगनीपुर और औरैया से जाने में 40 से 50 किलोमीटर का सफर बच जाता है। इसकी जानकारी विभाग को दी गई है।
पीडब्ल्यूडी के जेई राधेश्याम यादव पीपा पुल की चहली टूटने की जानकारी हुई है। लकड़ी के स्लीपर नदी में काफी दूर बह गए हैं। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पुल को दुुुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें