फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंश की मौत के लिए स्वास्थ्य राज्य मंत्री काे बताया जिम्मेदार, दाखिल हुई वाद

Wed, 31 Aug 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बेटे काे इलाज के ल‌िए हैलेट अस्पताल में भटकते सुनील (फाइल फाेटाे)
विज्ञापन
हैलेट हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में पिता के कंधे पर दम तोड़ने वाले वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। लोग अब अंश को इंसाफ दिलाने के लिए खुलकर सामने आ रहे हैं। बुधवार को यहां बेकनगंज की शहना ने मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री शिव प्रसाद यादव, सीएमओ, सीएमएस डॉ. सीएस सिंह और हॉस्पिटल के 20-25 अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कानपुर कोर्ट में प्रकीर्ण वाद (मिसलेनियस) दायर की।
विज्ञापन

 शहना आरोप है कि हैलेट हॉस्पिटल में अगर डाक्टरों ने तेजी दिखाई होती तो अंश की जान बचाई जा सकती थी। इस लापरवाही के लिए उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री सहित अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उनके द्वारा दायर किए गए वाद  पर गुरुवार को कोर्ट फैसला लेगा। वहीं दूसरी ओर डीएम ने बुधवार को भी हैलेट हॉस्पिटल का जायजा लिया। उन्होंने डाक्टरों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी की अगर किसी भी तरह से लापरवाही की बात सामने  आएगी तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अमर उजाला डॉट कॉम ने 26 अगस्त को ही वीडियो जारी कर दिया था। जिसके वायरल होते ही देश भर में हड़कंप मच गया। मामले में सीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमएस को सस्पेंड कर दिया, जबकि पीएम मोदी ने डीएम से इस बाबत जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें