फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रस्मों के बीच दूल्हे के कांपे हाथ, दुल्हन बोली- नहीं करनी इससे शादी, पुलिस बुलाई

Wed, 06 May 2026 09:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: शादी की रस्मों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हे के कांपते हाथ देख दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतकूप थाना क्षेत्र के लोहिया गांव में बुधवार को एक दुल्हन ने दूल्हे के हाथ कांपने पर शादी से मना कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। लोहिया गांव निवासी कलावती देवी का विवाह बांदा के अमलौर गांव निवासी संजय से तय था। बुधवार शाम को बारात पहुंची। दूल्हे संजय के हाथों में चावल और फूल रखे जाते ही वे कांपने लगे।
विज्ञापन


यह देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। परिजनों के समझाने के बावजूद दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दूल्हे के हाथ कांपने के कारण ही दुल्हन ने शादी से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें