फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में पानी से भरे ड्रम में गिरने से बच्ची की मौत, कोचिंग पढ़ लौटी थी घर, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Mon, 28 Dec 2020 03:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा में सहसो थानाक्षेत्र के हनुमंतपुरा चौराहा स्थित एक घर में रविवार की दोपहर आठ वर्षीय बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने से रविवार की दोपहर मौत हो गई। घर में बच्ची के न मिलने पर मां-पिता समेत ग्रामीणों ने खोजबीन की। उसका शव शाम करीब पांच बजे ड्रम के अंदर मिला। 
विज्ञापन


हनुमंतपुरा चौराहा निवासी शिववीर सिंह परिहार मजदूरी करते हैं। इनकी आठ वर्षीय इकलौती बेटी स्वाती गांव में स्थित एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। शिववीर ने बताया कि बेटी रविवार को पड़ोस में कोचिंग पढ़ने गई थी। दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटी।

पत्नी पड़ोस के मकान में बैठी थी। बेटी ईंट के ऊपर चढ़कर ड्रम से मुंह हाथ धोने के लिए पानी निकालने लगी। तभी पैर फिसलने की वजह से वह ड्रम में गिर गई, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक बेटी के नहीं मिलने पर खोजबीन की तो शाम करीब पांच बजे उसका शव ड्रम में मिला।
विज्ञापन


बच्ची का शव ड्रम में देख मां बेहोश हो गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट गई। बालिका के परिजनों ने देर शाम चंबल नदी के पास अंतिम संस्कार कर दिया। सहसो के थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें