हरदोई जिले में 14 वर्ष पूर्व हुई हत्या की रंजिश में संडीला कोतवाली क्षेत्र के सुंबाबाग निवासी पूर्व कोटेदार की रविवार शाम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव कछौना कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला।
घटना की जानकारी पर एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पिता-पुत्रों सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट कछौना कोतवाली में दर्ज की गई है।
मूल रूप से संडीला कोतवाली क्षेत्र के भगवंतापुर निवासी राजपाल सिंह (52) परिवार के साथ संडीला कस्बे के मोहल्ला सुंबाबाग में रहते थे। वह भगवंतापुर के कोटेदार भी रह चुके हैं। रविवार शाम लगभग छह बजे राजपाल को मोहल्ले का ही कल्लू शराब पिलाने के लिए साथ ले गया था।
काफी देर तक जब राजपाल वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी मायादेवी ने बड़े पुत्र गोपाल को फोन कर जानकारी दी। गोपाल ने राजपाल को फोन मिलाया तो वह बंद था। रात भर परिजनों ने राजपाल की तलाश की लेकिन सुराग नहंीं मिला।