प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जहां मंडल का पूरा प्रशासन, सांसद तथा विधायक व अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि आदि जुटे हुए हैं, वहीं प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली के लिए कांग्रेस नेता तैयारी कर रहे हैं। चित्रकूट धाम मंडल के दोनों महत्वपूर्ण जिलों चित्रकूट और महोबा के प्रति लगाव और रुझान को लेकर यह भी समझा जा रहा है कि बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही मुफीद रहा है।
देश की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस को चित्रकूटधाम मंडल में श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट और आल्हा-ऊदल की वीर भूमि महोबा विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए शायद शुभ नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि अगले माह संभावित आचार संहिता लागू होने के पहले इसी माह इन दोनों पार्टियों के पुरोधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यहां दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 19 नवंबर को महोबा में कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा करेंगे। उधर, प्रियंका गांधी 23 नवंबर को यहां प्रतिज्ञा रैली करेंगी। इसके पहले 17 नवंबर को प्रियंका चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पहले भी महोबा से देश की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण कर चुके हैं। प्रदेश के तमाम जिलों को छोड़कर वीरभूमि महोबा उनकी खास पसंद बनीं। विधानसभा चुनाव से पहले अब वह फिर आ रहे हैं।
विज्ञापन
महोबा में 2655 करोड़ की अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। बांध के नजदीक ही उनकी जनसभा होगी। मंडल के चारों जिलों से लाभार्थी और भीड़ जुटाने को सरकारी मशीनरी और पार्टी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जुटे हैं।
प्रधानमंत्री की जनसभा के चार दिन बाद ही कांग्रेस की खेवनहार प्रियंका गांधी 23 नवंबर को वीरभूमि महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महोबा में चलाए गए तीरों पर प्रियंका गांधी अपने बाण चलाएंगी।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जहां मंडल का पूरा प्रशासन, सांसद तथा विधायक व अन्य भाजपा जनप्रतिनिधि आदि जुटे हुए हैं, वहीं प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली के लिए कांग्रेस नेता तैयारी कर रहे हैं। चित्रकूट धाम मंडल के दोनों महत्वपूर्ण जिलों चित्रकूट और महोबा के प्रति लगाव और रुझान को लेकर यह भी समझा जा रहा है कि बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही मुफीद रहा है।
प्रदेश में सपा की लहर के चलते वर्ष 2012 से 2017 तक सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार थी। उस दौरान भी बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल में कांग्रेस ने अपना वजूद बनाए रखा। मंडल में चार विधायक कांग्रेस से जीते। इनमें बांदा से विवेक कुमार सिंह, तिंदवारी से दलजीत सिंह, राठ से गयादीन अनुरागी और कालपी से उमाकांती सिंह चुनाव जीतीं थीं। बुंदेलियों से मिला यह स्नेह कांग्रेस को भी फिर यहां अपनी कामयाबी के गुल खिलाने की उम्मीदें दिखा रहा है।
मोदी के सभा स्थल पर प्रियंका की रैली संभावित
महोबा में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली के लिए कांग्रेस भी उसी स्थल को पसंद कर रही है, जहां 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महोबा जिला प्रशासन से 23 नवंबर को प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली के लिए दो स्थल प्रस्तावित कर अनुमति मांगी है।
इनमें एक स्थल पुलिस लाइन ग्राउंड है, जहां प्रधानमंत्री की जनसभा होनी है। दूसरा प्रस्ताव जीआईसी ग्राउंड है। उधर, प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेस के प्रांतीय वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को महोबा पहुंचे। जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह भी आएंगे। रैली का समय करीब 11 बजे है।
महिलाओं से प्रियंका का संवाद
प्रियंका गांधी चित्रकूटधाम मंडल में इस हफ्ते के अंदर दो बार दस्तक देंगी। उनका पहला कार्यक्रम धर्मनगरी चित्रकूट में है। यहां वह महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। स्थानीय कांग्रेस नेता महिलाओं को जुटाने के लिए पाठा समेत पूरे जिले में संपर्क कर रहे हैं। प्रियंका कामद्नाथ मंदिर में भी हाजिरी देंगी। यहां के बाद 23 नवंबर को महोबा का कार्यक्रम है।