फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में क्षत्रिय बहुल भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सभा करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षत्रियों में जोश भरने पहुंचे। सीएम ने भाजपा के लिए मतदाताओं से एकजुट होने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने मंच पर आते ही मां गंगा को नमन कर आलू किसनों के हक की बात कही। उन्होंने आलू बेल्ट में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगवाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार के लोगों को सैफई के बाहर कुछ नजर नहीं आता था। भाजपा सरकार सभी को मकान व राशन मुक्त दिया है। जबकि पिछली सरकारों में सब खा लिया गया था।
मतदान से एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगने से दूसरे दलों के प्रत्याशियों में खलबली है। अब अन्य प्रत्याशी भी अपने दल से इस क्षेत्र में स्टार प्रचारक बुलाने की कोशिश में लगे हैं। इसके साथ ही अब बिरादरी के आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण को लेकर प्रयास तेज होता दिख रहा है।