फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री योगी ने क्षत्रियों में जोश भरा, विपक्ष के लिए कही ये बात

Sun, 13 Feb 2022 11:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज फर्रुखाबाद दौरैं पर हैं। यहां सीएम क्षत्रियों में जोश भरा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में क्षत्रिय बहुल भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सभा करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षत्रियों में जोश भरने पहुंचे। सीएम ने भाजपा के लिए मतदाताओं से एकजुट होने की अपील की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंच पर आते ही मां गंगा को नमन कर आलू किसनों के हक की बात कही। उन्होंने आलू बेल्ट में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगवाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार के लोगों को सैफई के बाहर कुछ नजर नहीं आता था। भाजपा सरकार सभी को मकान व राशन मुक्त दिया है। जबकि पिछली सरकारों में सब खा लिया गया था।
विज्ञापन


मतदान से एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगने से दूसरे दलों के प्रत्याशियों में खलबली है। अब अन्य प्रत्याशी भी अपने दल से इस क्षेत्र में स्टार प्रचारक बुलाने की कोशिश में लगे हैं। इसके साथ ही अब बिरादरी के आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण को लेकर प्रयास तेज होता दिख रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें