फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: फतेहपुर में ओवैसी बोले- अखिलेश और योगी राम-श्याम की जोड़ी

Sat, 19 Feb 2022 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

ओवैसी ने कहा कि 23 फरवरी को सिलिंडर के सामने वाली बटन दबाकर सपा और भाजपा के लोगों को सबक सिखाना है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि किसान अन्ना मवेशियों से त्रस्त हैं।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बिंदकी में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश और योगी राम-श्याम की जोड़ी हैं। दोनो अल्पसंख्यक समाज का विकास नहीं चाहते। ईदगाह मैदान में शनिवार को जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मी सागर पटेल के समर्थन में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा व असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि मुस्लिम मतदाताओं का वोट मुझे नहीं चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुस्लिम महिलाओं के हितैषी बन रहे हैं। जबकि कर्नाटक में एक मुस्लिम छात्रा के साथ हिजाब पहनने के मामले में हुए बवाल पर देश के प्रधानमंत्री चुप हैं।

कहा कि 23 फरवरी को सिलिंडर के सामने वाली बटन दबाकर सपा और भाजपा के लोगों को सबक सिखाना है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि किसान अन्ना मवेशियों से त्रस्त हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में डीजल पेट्रोल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं। भाजपा के लोग पिछड़े अल्पसंख्यक समाज का विकास नहीं चाहते। इस मौके पर जहानाबाद से प्रत्याशी अनूप सचान, सदर से प्रत्याशी भोला मौर्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें