फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इलेक्शन 2022: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में बसपा के पहले विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा 27 को

Sun, 18 Jul 2021 04:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बसपा कानपुर की बिठूर विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा 27 जुलाई को करने की तैयारी में है। पार्टी ने इटावा की भरथना और कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट के लिए भी प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं।
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में जमीनी पकड़ कमजोर पड़ने से बसपा इस बार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा देरी से कर रही है। इसके चलते पार्टी अभी तक कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महज तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर सकी है।
विज्ञापन


इसमें बिठूर विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा 27 जुलाई को करने की तैयारी में है। पार्टी ने इटावा की भरथना और कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट के लिए भी प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इनके नाम घोषित करने की तारीख अभी तय नहीं है।

अब तक तय हुए नामों में एक सामान्य, एक अनुसूचित जाति और एक पिछड़ी जाति से जुड़ा है। 19 जुलाई को महानगर में होने वाले पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक में भरथना और सिकंदरा सीट के प्रत्याशियों की घोषणा की तारीख तय करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए वार्ड और सेक्टर प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही संपर्क अभियान और तेज करने की रणनीति बनेगी। बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली और उनकी टीम के सहयोगी भीमराव अंबेडकर, प्रवेश कुरील और हेमंत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें