विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के अंतिम दौर में प्रत्याशियों के साथ स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झाेंक दी है। प्रचार के अंतिम दिन अजहरुद्दीन, स्मृतिईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, उमा भारती जैसे फायरब्रान्ड नेता अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
मंगलवार को बांदा में भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उमा भारती व राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह मंगलवार को अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करेंगे।
राजापुर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को थाना क्षेत्र के खोपा और मऊ कस्बे में दोपहर दो बजे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगी।
उधर चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन आधा दर्जन गांव में जाकर चित्रकूट विधानसभा से सपा प्रत्याशी वीरसिंह पटेल के समर्थन में वोट मांगेगे। जालौन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन कांग्रेस प्रत्याशी उमाकांति के पक्ष में कालपी में रोड शो शुरू कर गठबंधन को जिताने की अपील करेंगे।