यूपी में चौथे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत वोटरों को रिझाने में झोंक दी है। चुनाव प्रचार का मंगलवार को अंतिम दिन है, शाम 5 बजे के बाद से प्रत्याशियों पर पुलिस और प्रशासन की नजर और पैनी हो जाएगी। प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हैं। मतदाताओं की खामोशी प्रत्याशियों को बेचैन कर रही है। मतदान के दो दिन शेष होने से विभिन्न दलों के प्रत्याशी वोट के लिए मनुहार कर रहे हैं। चौथे चरण में 23 फरवरी को जालौन, महोबा, ललितपुर, बान्दा, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, इलाहाबाद, झांसी, ललितपुर, रायबरेली जिलों की 53 विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग होनी है।