फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कच्चे घर की दीवार गिरने से वृद्ध दंपती की मौत, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शवों को मलबे से बाहर निकाला गया

Mon, 25 Aug 2025 07:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

घर की दीवार गिरने से वृद्ध दंपती की मौत हो गई। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कौहारा गांव की है। हादसे के वक्त दंपती चारपाई पर बैठे थे।
विज्ञापन
पती रामशरन व जगदेइया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश में हुई सीलन से कच्चे घर की दीवार गिर जाने से दंपती की मलबे में दबकर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के कौहारा गांव निवासी रघुवीर ने बताया कि उसके बाबा रामशरन (75) व दाई जगदेइया (70) सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे घर में छप्पर के नीचे चारपाई में बैठे थे। तभी बारिश की वजह से सीलन से भरी कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। जिससे दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों व पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


रघुवीर के मुताबिक, रामशरन के दो पुत्र थे, उनकी पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। दो बेटियां शादीशुदा हैं। घर में पौत्र रघुवीर और दलवीर रहते हैं। हादसे की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि ज्ञान सिंह यादव, छेदीलाल, केके महंत ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से हादसा हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांदा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें