फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिता की नशाखोरी से परेशान बेटी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पिता की नशाखोरी से परेशान होकर बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी राजरानी ने बताया कि बेटी आशा (17) शनिवार की शाम तक घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान नजर बचाकर घर के अंदर पहुंची और अटारी के नीचे दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। राजरानी के मुताबिक पति कल्लू कोरी शराब का लती है। एक सप्ताह से घर में शराब पीकर उत्पात मचाता था। मना करने पर उसे और बेटी को पीटता था।
विज्ञापन

शराब पीने के लिए रुपया न देने पर घर में उपद्रव करना और सामान इधर-उधर फेंक देता था। मां राजरानी ने बताया कि पिता की नशाखोरी और घरेलू विवाद होने से परेशान होकर बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। राजरानी के मुताबिक उसके तीन पुत्र हैं। मृतका उसकी इकलौती पुत्री थी। गिरवां थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मां राजरानी ने पति की नशाखोरी और रोज-रोज मारपीट व झगड़े की शिकायत गिरवां थाना पुलिस से पांच दिन पूर्व की थी। एक दिन दो पुलिस कर्मी गांव भी आए थे और कल्लू को ढूंढ रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक कल्लू अपने घर के बाहर ही बैठा थाद्ध पुलिस ने कल्लू से ही उसका घर पूछा तो गलत रास्ता बता दिया था और वहां से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें