भौंती स्थित ड्रग वेयर हाउस में दवा के सैंपल के साथ ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश और हरियाणा में बच्चों की मौत के बाद शासन ने प्रदेश में कोिल्ड्रफ कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी है। सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने भौंती स्थित ड्रग वेयर हाउस और ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बिरहाना रोड स्थित शीलू डिस्ट्रीब्यूटर्स और सपना मेडिकल एजेंसी में जांच की।
बच्चों के कफ सिरप की जांच करती ड्रग विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
दोनों स्थानों से कफ सिरप चार-चार सैंपल लिए गए। यह सिरप प्रोमेथेजीन हाइड्रो क्लोराइड और एम्ब्रोक्सिल हाइड्रोक्लोराइड सॉल्ट के हैं। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। यहां कोल्डि्रफ कप सिरप नहीं मिला।