फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हमीरपुर में आमने-सामने से टकराये डंपर, दोनों ड्राइवरों समेत हेल्पर की हालत गंभीर

Tue, 12 Jul 2022 06:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा सुमेरपुर क्षेत्र के जेके सीमेंट के नजदीक दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। जिससे दोनों की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में दोनों डंपर के ड्राइवर वह एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में चालक शैलेंद्र पुत्र रामदास निवासी इकहरी थाना थरियांव फतेहपुर, मनोज पुत्र रामशरन निवासी कुर्रा कनक फतेहपुर तथा हेल्फर राजेश पुत्र रामहेत निवासी चिल्ला बांदा केबिन में बुरी तरह से फंस गए। सूचना में पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला और पीएचसी में भर्ती कराया।

हालात गंभीर होने पर सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में मौजूद एक चालक ने बताया कि एक डंफर डीपीएस कम्पनी का है। जिसके मालिक राज्य मंत्री दिनेश सिंह है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें