फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले- 'सरहद पर गोलीबारी के जवाब के लिए अब दिल्ली की ओर नहीं देखा जाता'

Thu, 31 Aug 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
औरैया यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को औरैया पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि सीमा के उस पर से चलने वाली गोली का जवाब देने के लिए सेना दिल्ली की तरफ देखती थी, अब मोदी जी ने कहा दिया है कि गोली का जवाब गोला से दें। उन्होंने कहा यह 56 इंच के सीने का ही परिणाम है कि भारत ने (चीन से) बिना युद्ध लड़े युद्ध जीत लिया है। और चीन को अपनी सेना डोकलाम से वापस हटानी पड़ी।
विज्ञापन


यूपी में पिछली अखिलेश सरकार पर केशव मौर्य का हमला,पिछली सरकार विकास के मार्ग में बाधा थी । PM नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता बनके उभरे, उन्होंने तीन वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया।

आजादी के 75 साल पूर्ण होते होते सभी गरीबों का अपना आवास होगा।यूपी में 13 लाख गरीबों को आवास दिया जा रहा है. सपा के गुंडे जमीनों पर कब्जा करते थे, योगी सरकार गुंडों से जमीन मुक्त करा रही है, भाजपा अपराधी को अपराधी मानती है।
विज्ञापन


भाजपा इस साल को गरीब कल्याण वर्ष मना रही है, गरीबों के कल्याण के लिए दीन दयाल उपाध्याय के स्वप्नों के अनुसार योजनाएं शुरू हुई हैं। यूपी को दुनिया का नंबर एक राज्य बनाने के लिए सरकार और पार्टी कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने 2022 तक स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया है।

भ्रष्टाचार की बजह से देश काफी पीछे चला गया है, हमारा लक्ष्य है कि भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं, भ्रस्टाचार मुक्त विकास के लिए योगी सरकार समर्पित किसान को परेशानी न हो और उसकी आमदानी दुगुनी हो यह योगी सरकार का लक्ष्य है- केशव मौर्य औरैया जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए इन पदों का चुनाव सीधे जनता से करने के लिए सरकार विचार कर रही है। 

‘दल की आड़ में नहीं छुप सकते अपराधी’
केशव ने कहा अपराधी की जगह केवल जेल है। अपराधी किसी दल की आड़ में नहीं छुप सकता है। सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम ने भाजपा का गुणगान किया और विरोधी दलों पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार चाहे सपा, बसपा और कांग्रेस की रही हो, सबने जनता को लूटने का काम किया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने जनता के हित में कार्य किए है। यूपी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13 लाख गरीबों को आवास दिए गए हैं। युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्तियां निकाली जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब विश्व के नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गुंडागर्दी हावी रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें