फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दादानगर समानांतर पुल का नया नाम विश्वकर्मा श्रम सेतु, जनता को समर्पित किया गया पुल

Tue, 22 Jul 2025 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जनता को समर्पित किया गया पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले दादानगर समानांतर पुल मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया। इसे विश्वकर्मा श्रम सेतु नाम दिया गया है। यह पुल कुछ दिन पहले बनकर तैयार हो गया था, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी चल रही थी। आगमन में देरी को देखते हुए पुल पर आवागमन को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी दोपहर में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल त्रिवेदी और अन्य लोगों के साथ यहां पहुंचे। पहले इन लोगों ने पूरे पुल पर पैदल यात्रा निकाली, फिर इसे जनता के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

दादानगर समानांतर पुल - फोटो : अमर उजाला
मैथानी ने बताया कि पुल दो साल के अंदर तैयार कर जनता को समर्पित किया गया है। इससे औद्योगिक क्षेत्र दादानगर, कल्याणपुर, फजलगंज, रतनलालनगर, दबौली, हंसपुरम, नौबस्ता, गुजैनी, बर्रा सहित आसपास के 20 लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें