फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: निलंबित सिपाही धरने पर बैठा, कोतवाल पर लगाया ड्यूटी न देने का आरोप, सीओ के समझाने पर उठा

Sun, 06 Dec 2020 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
धरने पर बैठा सिपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई जिले के हरपालपुर में अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित सिपाही रविवार को हरपालपुर कोतवाली परिसर में पत्नी और बच्चे के साथ धरने पर बैठ गया। जानकारी पर सीओ हरपालपुर मौके पर पहुंचे और उसे समझा बुझाकर हटाया।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि सिपाही मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी चल रहा है। मूल रूप से रायबरेली जनपद के खीरो थाना क्षेत्र के शेर सिंह का पुरवा निवासी रमेश कुमार यादव सिपाही के पद पर तैनात है। पिछले दो वर्ष से वह हरदोई पुलिस लाइन में तैनात था।

22 नवंबर को उसे हरपालपुर कोतवाली में तैनात किया गया था। शनिवार को एसपी अनुराग वत्स ने अनुशासनहीनता के आरोप में रमेश यादव को निलंबित कर दिया था। रविवार की दोपहर रमेश यादव अपनी पत्नी और पुत्र के साथ हरपालपुर कोतवाली में धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन


रमेश यादव ने बताया कि हरपालपुर कोतवाली में तैनाती के बाद से उसे कोई ड्यूटी नहीं दी गयी। आरोप है कि कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। रमेश ने त्यागपत्र देने की बात भी कही है। सीओ हरपालपुर विजेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

उसके परिजन उपचार करा रहे हैं। समझाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि साथी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने और नशेबाजी की शिकायतों के कारण उसे निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें