फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार, मोदी ही दे सकते हैं देश को मजबूत सरकार

Wed, 30 Jan 2019 05:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
रैली में यूपी सीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य नेता
कानपुर शहर में बुधवार को बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि मोदी ही है जो देश का एक मजबूत सरकार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी से ही विजय शंखनाद रैली से चुनाव की शुरुआत हुई थी और हम प्रचंड बहुमत के साथ आए थे। 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता लखनऊ से होकर ही गुजरने वाला है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा राम मंदिर जल्द से जल्द बने उसके लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है लेकिन कांग्रेस सरकार नहीं चाहती है कि राम मंदिर का निर्माण हो। अमित शाह ने कहा अगर गठबंधन की सरकार बनी तो सप्ताह में एक-एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे,रविवार को देश अवकाश पर रहेगा। कहा गठबंधन के अंदर क्या आतंकवाद से लड़ने की हिम्मत है। 
 
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा...

2 of 7
अमित शाह रैली
सर्जिकल स्ट्राइक से हमारी सरकार ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सभा में शाह सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। यूपी का गठबंधन मोदी जी के खिलाफ है इससे पहले भी गठबंधन हुआ था। चाहे तो चारो दल गठबंधन करले लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे यह गठबंधन भ्रष्टाचार और जातिवाद का है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा राहुल बाबा पूछते हैं मोदी सरकार ने क्या-क्या किया है तो हम बता दें कि मोदी सरकार ने गंगा को निर्मल करने का काम किया है। उन्होंने कहा गठबंधन और महा गठबंधन का कोई पीएम प्रत्याशी नही है। यह सिर्फ बुआ, भतीजे, भाई और बहन का गठबंधन है।


 
विज्ञापन

2014 में बूथ मैनेजमेंट के तहत प्रचंड बहुमत मिला था

3 of 7
रैली में चिंतित मुद्रा में अमित शाह
उन्होंने कहा इससे पहले यूपी की जनता ने सपा-बसपा का गुंडाराज देखा है।आज योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों को प्रदेश से पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया। यह सरकार कोई एक जाति की नही है यह सरकार सबकी है

इस बार भी चुनाव की शुरुवात कानपुर से बूथ सम्मेलन के साथ कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है। मुझे भरोसा है जब योगी के नेतृत्व में निकलेगे तो जीत पक्की है। मैं योगी को साधुवाद देता हूं कि यूपी को अपराध मुक्त बनाया है। आज अपराधी खुद गिरफ्तार होने के लिए घूम रहा है।
 
 

अमित शाह ने लोकसभा 2019 के लिए चुनावी हुंकार भरते हुए कहा

4 of 7
अमित शाह ने सिर झुका कर सभी को प्रणाम किया
रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्य नाथ ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को कुम्भ में आने का निमंत्रण दिया है। सीएम योगी ने कहा भाजपा सरकार ने पौने दो साल में शहरी और ग्रामीण इलाकों में पीएम आवास योजना के तहत लोगों को आवास उपलब्ध करवाए हैं। 
 
हमने 6 करोङ नागरिकों को 5 लाख स्वास्थ बीमा देने का काम किया है। केन्द्र सरकार ने घर-घर शौचालय दिए हैं। इतना ही नहीं बीजेपी की सरकार में 450 साल बाद कुंभ मे अक्षय वट के दर्शनों का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त हुआ है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा जब हम 2014 में बूथ मैनेजमेंट के तहत प्रचंड बहुमत मिला था।
 

 
विज्ञापन

आज अपराधी खुद गिरफ्तार होने के लिए घूम रहा है

5 of 7
डिप्टी सीएम से गुफ्तगू करते सीएम योगी
सीएम ने कहा एक कुंभ प्रयागराज में हो रहा है तो दूसरा कुंभ बूथ अध्यक्षों के साथ कानपुर में हो रहा है। कहा कुंभ को वैश्विक मान्यता मिली है। स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रदेश के विकास को पंख लग गए हैं। कहा यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंचे। उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
बीजेपी सरकार ने यूपी में मेट्रो के लिए बजट दिया है। जल्द ही यूपी के शहरों में मेट्रो दौड़ेगी। यूपी में 22 साल में जितना गेंहू और धान नही खरिदा उससे ज्यादा धान गेंहू योगी जी ने खरीदा है। 
मैं आह्वन करता हूं कांग्रेस की सरकार से की आप को राम मंदिर का नाम लेने का कोई अधिकार नही है। 
 
विज्ञापन

 हमने जाती पूछ कर किसी को लाभ नही दिया

6 of 7
डेमो
कानपुर पहुंचे अमित शाह ने लोकसभा 2019 के लिए चुनावी हुंकार भरते हुए कहा  2017 में चुनाव की शुरुआत भी कानपुर से ही हुई थी। 2019 लोक सभा चुनाव का बिगुल भी कानपुर से ही फूंका जा रहा है। उन्होंने कहा  मैं up के कार्यककर्ताओ की शक्ति को पहचानता हूं। इस बार भी चुनाव की शुरुआत कानपुर से बूथ सम्मेलन के साथ कर रहा हूँ। 

हमने शौचालय, घर, बिजली दी। घर-घर सिलेंडर जाती पूछ कर नही दिया। हमने जाती पूछ कर किसी को लाभ नही दिया है। क्या आप को मालूम है यदि गठबंधन की सरकार बनी तो सोमवार को मायावती प्रधानमंत्री होंगे मंगलवार की अखिलेश बुधवार को ममता जी होगी फिर अगले दिन शरद पवार होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
शाह ने कहा योगी आदित्यनाथ ने 2 साल में जितना धान खरीदा उतनी किसी सरकार ने नही खरीदा है। हम राम मंदिर बनवाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस के वकील बार बार कोर्ट में विघ्न डालने का काम किया है। सबका साथ सबका विकास बीजेपी ने किया है। कांग्रेस के साथ अन्य दल भी फूट डालो और शासन करो की तर्ज पर काम करते हैं।

शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा हमारी अब तक 73 सीटे है अब 74 सीट यूपी से जीताने का काम आप का है। मुझे पता है कि आप ये कर सकते हैं और आप यह जरूर करेंगे। उन्होंने कहा यह वहीं भूमि है जहां से एक बार भाजपा का विजय रथ चला था और फिर से इस बार भी यहीं से भाजपा का विजय रथ चलेगा।

अमित शाह के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दोनो लोग हेलीकाप्टर से रैली स्थल पर पहुंचे। अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कटारिया भी सम्मेलन में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें