फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में अमित शाह की चुनावी रैली, अछूता नहीं रहा कोई भी मुद्दा, जानें क्या-क्या बोले

Wed, 30 Jan 2019 04:09 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में बुधवार को बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी व कई दिग्गज पहुंचे। चुनावी हुंकार भरते हुए अमित शाह ने कई मुद्दों पर चर्चा की। यहां उनसे कोई भी चुनावी मुद्दा अछूता नहीं रहा। 

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
इन अहम मुद्दों पर बोले शाह
शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो सप्ताह में एक-एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे। 
- गठबंधन के अंदर आतंकवाद से लड़ने की हिम्मत नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
- 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता लखनऊ से होकर ही गुजरने वाला है।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा राहुल बाबा पूछते हैं मोदी सरकार ने क्या-क्या किया है तो हम बता दें कि मोदी सरकार ने गंगा को निर्मल करने का काम किया है। 

4 of 6
डेमो पिक
- शाह ने कहा कि गठबंधन और महा गठबंधन का कोई पीएम प्रत्याशी नहीं है। यह सिर्फ बुआ, भतीजे, भाई और बहन का गठबंधन है। 
- 2017 में चुनाव की शुरुआत भी कानपुर से ही हुई थी। 2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल भी कानपुर से ही फूंका जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
- यूपी के कार्यकर्ताओं की शक्ति को पहचानता हूं। इस बार भी चुनाव की शुरुआत कानपुर से बूथ सम्मेलन के साथ कर रहा हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
- उन्होंने कहा कि बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है। मुझे भरोसा है जब योगी के नेतृत्व में निकलेंगे तो जीत पक्की है।
- शाह ने कहा मैं योगी को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने यूपी को अपराध मुक्त बनाया है। आज अपराधी खुद गिरफ्तार होने के लिए घूम रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें