फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीआईएसएफ के एएसआई की ईंट से कुचलकर हत्या, नहर किनारे शव फेंक भागे हत्यारे

Tue, 26 May 2020 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े पनकी नहर के पास सीआईएसएफ के एएसआई की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारे एएसआई की स्कॉर्पियो गाड़ी भी लूट कर ले गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एएसआई पनकी पावर हाउस में तैनात था। मूलरूप से मैनपुरी निवासी रामवीर सिंह (45) सीआईएसएफ में एएसआई पद पर तैनात थे। वह शताब्दी नगर स्थित सरस्वती अपार्टमेंट रहकर पनकी पॉवर प्लांट में ड्यूटी करते थे।

कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे रतनपुर कालोनी गड़रियनपुरवा छठ पूजा घाट के पास स्कॉर्पियो के भीतर बदमाशों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। दो बदमाशों ने उनके शव को पनकी नहर में फेंक दिया। उसके बाद उसकी स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें