फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: फतेहपुर में 65 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में होगा कैद

Wed, 23 Feb 2022 06:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

UP Chunav 2022: फतेहपुर जिले की छह विधानसभा सीटों के 2238 बूथों पर प्रत्याशियों ने बूथवार अपने समर्थकों के माध्यम से बस्ते लगाने की व्यवस्था की है। प्रशासन स्तर पर हर बूथ मतदाता की सुविधा के लिए बीएलओ की भी नियुक्ति कर रखी है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
फतेहपुर चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं, आज विधानसभा चुनाव के तहत छह विधानसभा क्षेत्रों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 18 लाख 99 हजार 571 मतदाता ईवीएम में कैद करेंगे। 27 जनवरी को शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया बुधवार की शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद रुक जाएगी।
विज्ञापन


इसी के साथ चुनावी हलचल भी थम जाएगी। जिले की छह विधानसभा सीटों के 2238 बूथों पर प्रत्याशियों ने बूथवार अपने समर्थकों के माध्यम से बस्ते लगाने की व्यवस्था की है। प्रशासन स्तर पर हर बूथ मतदाता की सुविधा के लिए बीएलओ की भी नियुक्ति कर रखी है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

बिंदकी विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशी 
अभिमन्यु सिंह कांग्रेस, गंगा बिशुन कम्युनिस्ट पार्टी, रामेश्वर दयाल दयालू सपा,  सुशील पटेल बसपा, जयकुमार जैकी अपना दल (एस), मनोज आप, महेंद्र केवट देश बचाओ पार्टी, लक्ष्मी सागर जनाधिकार पार्टी, रोशनी और शिवबली निर्दलीय। 
विज्ञापन


खागा विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशी
ओम प्रकाश गिहार कांग्रेस, कृष्णा पासवान भाजपा, दशरथ लाल बसपा, रामकृष्ण हेगड़े कम्युनिस्ट पार्टी, रामतीर्थ परमहंस सपा, अजय कुमार शिवसेना, अजय चौधरी भारतीय शक्ति चेतना, अरविंद सबका दल यूनाइटेड, नीलम सोनी विकासशील इंसाफ पार्टी, रामबरन गौतम पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, विजय कुमार आप, केशवनाथ, मैकू लाल, सुरेंद्र निर्दलीय।

अयाहशाह विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी
चंदन पाल बसपा, विकास गुप्त भाजपा, विशंभर निषाद सपा, सुशील पटेल कम्युनिस्ट पार्टी, हेमलता पटेल कांग्रेस, नरेंद्र कुमार लोजपा, लाल सिंह पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, विनोद कुमार राष्ट्रीय क्रांतिकारी, शीलम देवी भारतीय चेतना पार्टी, अनुराग सिंह और श्यामरानी  निर्दलीय।

हुसैनगंज सीट पर सात प्रत्याशी
ऊषा मौर्य सपा, फरीद अहमद बसपा, रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह भाजपा, शिवाकांत तिवारी कांग्रेस, रमेश लोधी सबका दल यूनाइटेड, अब्दुल रासिद आप, मो.हारिश निर्दलीय।

फतेहपुर विधानसभा से 11 प्रत्याशी
अय्यूब बसपा, चंद्रप्रकाश लोधी सपा, मोहसिन अहमद कांग्रेस, विक्रम सिंह भाजपा, अविनाश राय पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, फूल सिंह लोधी बीएमके, बृजभान आप, भोला सिंह लोजपा, रत्ना सिंह बीएसएलएलपी, विमल कुमार अपनी जिंदगी अपना दल, कुलदीप सिंह निर्दलीय।

जहानाबाद सीट पर 12 प्रत्याशी
आदित्य पांडेय बसपा, कमला प्रजापति कांग्रेस, मदन गोपाल वर्मा सपा, राजेंद्र पटेल भाजपा, अनूप सचान जनाधिकार, अनूप सिंह भारतीय वंचित समाज, बृजेंद्र कुमार भारतीय समता पार्टी, रामशरन साहू सभीजन, रामगोपाल अर्जन अधिकार दल, विकास पासवान राष्ट्र उदय पार्टी, विनीत आप, संतोष साहनी विकासशील इंसान पार्टी।

महिला मतदाता 46 प्रतिशत, प्रत्याशी सिर्फ नौ 
विधानसभा चुनाव में 45.98 प्रतिशत महिला मतदाताओं की भूमिका होने के बावजूद प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में प्रतिनिधित्व करने की लालसा न के बराबर है। विधानसभा चुनाव के अखाड़े में सिर्फ नौ महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमा रही हैं। 
विज्ञापन

जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर 18 लाख 99 हजार 571 मतदाता 66 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बुधवार को होने वाले इस मतदान में आठ लाख 73 हजार 587 महिलाएं वोट करेंगी। यह संख्या कुल मतदाताओं की 45.98 प्रतिशत है। इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद सभी सीटों पर कुल नौ महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा और सपा ने एक-एक और कांग्रेस ने दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। शेष पांच महिला प्रत्याशी निर्दलीय या अन्य स्थानीय पार्टियों से संबंधित हैं।

बिंदकी विधानसभा सीट से रोशनी निर्दलीय, खागा सीट पर भाजपा से विधायक कृष्णा पासवान और विकासशील इंसाफ पार्टी से नीलम सोनी प्रत्याशी हैं। अयाह शाह से कांग्रेस से हेमलता पटेल, भारतीय चेतना पार्टी से शीलम देवी और निर्दलीय श्याम रानी प्रत्याशी हैं। हुसैनगंज सीट से सपा ने ऊषा मौर्या को चुनाव मैदान में उतारा है। सदर सीट से बीएसएलएलपी से रत्ना सिंह और जहानाबाद सीट से कांग्रेस से कमला प्रजापति चुनाव मैदान में हैं। इस तरह से सभी सीटों के मिलाकर कुल 65 प्रत्याशी हैं, जिनमें नौ महिला प्रत्याशी हैं और 56 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें