फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: हरदोई में पीएम मोदी का हमला- तुष्टीकरण के लिए हमारे त्योहारों को रोकते थे, उन्हें मिलेगा 10 मार्च को जवाब

Sun, 20 Feb 2022 02:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, हरदोई

सार

चौथे चरण से पहले पीएम मोदी ने हरदोई में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपका ये उत्साह, ये जोश हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। हरदोई की पुण्य भूमि से होली जैसे पवित्र त्योहार का जुड़ाव हम सभी जानते हैं।
विज्ञापन
हरदोई में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरदोई में विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि जो तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए हमें हमारे त्योहार मनाने से रोकते थे, यूपी की जनता उन्हें 10 मार्च को जवाब दे देगी। उन्होंने सपा का नाम लिए बिना कहा कि हरदोई वालों ने वो दिन देखे हैं जब इन लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी।

विज्ञापन


चौथे चरण से पहले पीएम मोदी ने हरदोई में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपका ये उत्साह, ये जोश हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। हरदोई की पुण्य भूमि से होली जैसे पवित्र त्योहार का जुड़ाव हम सभी जानते हैं। मुझे पता है इस बार हरदोई और यूपी के लोगों ने 2 बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है। पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ  मनाएंगे। लेकिन अगर 10 मॉर्च को धूमधाम से होली मनानी है, तो इसकी तैयारी अभी पोलिंग बूथ में करनी पड़ेगी, घर-घर जाना पड़ेगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज तीसरे चरण में भी बिना बंटे एक जुट होकर कमल के निशान पर भारी मतदान हो रहा है। आज यूपी के साथ-साथ पंजाब में भी वोट पड़ रहे हैं, वहां के लोग भी पंजाब के विकास, पंजाब की सुरक्षा और देश की अखंडता के लिए बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं, भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। यूपी के अगले चरणों की जिम्मेदारी भी आप लोगों ने ले रखी है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पांच साल पहले माफियावादियों ने यूपी का क्या हाल बना दिया था? व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था। राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी। लोग कहते थे, ‘दिया बरे’ घर लौट आओ। बुरी तरह चुनाव हार रहे इन घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे। लेकिन आपको केवल एक ही बात याद रखनी है- यूपी का विकास, देश का विकास।

कुर्सी के लिए परिवार से भी लड़ जाते थे, ये समाज के नहीं हो सकते

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि ये वो लोग जो कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी सबसे लड़ जाते हैं। इसलिए ये घोर परिवारवादी किसी जाति या समाज के लिए भी नहीं हो सकते। यूपी में आपने जिस डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है, वो किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। दिल्ली में भारत की सरकार किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। ये गरीब, किसान और नौजवानों की सरकार है। हमनें 5 साल आपके लिए जी-तोड़ मेहनत की है। लेकिन मुझे इस बात का अफसोस है कि 2014 से लेकर 2017 के बीच यूपी में इन परिवारवादियों ने एक भी काम में मेरा साथ नहीं दिया। यूपी में गरीब के लिए काम तब शुरू हुआ, जब 2017 में आपने यहां डबल इंजन की सरकार बनाई। इन पांच सालों में हमने हरदोई के करीब 70,000 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिए हैं।

उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इनके समय में गरीबों के लिए मात्र 34 हजार शौचालय बनें। लेकिन योगी जी के आने बाद 5 लाख शौचालय बनाएं गए। कहां 34 हजार और कहां 5 लाख! ये पैसा कहां जाता था? जिन्होंने तब आपके घरों को अंधेरे में रखा, सिर्फ अपना घर रौशन किया वो आज आपसे झूठे वादे कर रहे हैं। याद करिए, इनके समय में आपके गांवों में दिन में कितने घंटे बिजली आती थी, हफ्ते में कितने घंटे बिजली आती थी? मुझे बराबर याद है कि उत्तर प्रदेश में बिजली अगर आती है तो एक जमाने में खबर बन जाती थी। बिजली का जाना स्वाभाविक था, जैसे घर में साल में कभी मेहमान आ जाए, वैसे यहां बिजली मेहमान की तरह आती थी। घोर परिवारवादी, आपको बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं।

चलता था जमीनों पर अवैध कब्जे का धंधा

पीएम मोदी ने कहा कि जिनके काले कारनामे ही अंधेरे में फलते-फूलते हों, वो परिवारवादी कभी प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते। माफियावादियों की सरकार में एक बड़ा धंधा जमीन पर अवैध कब्जों का भी चलता था। इनके नेताओं के गुर्गे किसी भी जमीन पर अपना कब्जा समझने लगते थे। लेकिन, डबल इंजन की सरकार ने इनके इस धंधे का शटर भी गिरा दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं कल सोशल मीडिया में एक वीडियो देख रहा था। गरीब बुजुर्ग मां से मीडिया वाले ने सवाल पूछा कि आपके यहां चुनाव कब है, उस मां ने सही तारीख बताई कि इस तारीख को हमारे यहां चुनाव है। लेकिन उसके बाद उस मां ने ये भी कह दिया कि हमने नमक खाया है, हम धोखा नहीं देंगे। यूपी में हमारी सरकार स्वामित्व योजना के अंतर्गत 23 लाख से ज्यादा लोगों को प्रोपर्टी कार्ड दे चुकी है और ये काम आगे भी चलने वाला है। योगी जी की सरकार में वापसी के बाद इस अभियान को बहुत तेज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें