फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैबिनेट मंत्री नंदी बोले- अखिलेश को विरासत में गद्दी तो मिली पर बुद्धि नहीं

Wed, 26 Mar 2025 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश को विरासत में गद्दी तो मिली पर बुद्धी नहीं मिली। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा अब खत्म होती पार्टी है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कैबिनेट मंत्री नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश यादव को विरासत में गद्दी तो मिली, लेकिन बुद्धि नहीं मिली। सपा सरकार में अखिलेश यादव ने कई थूक के चाटने वाले काम किए हैं। पांच साल लैपटाॅप पर गेम खेलते रहे। योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता खुद बोल रही है। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियां बताने आए कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसे लोग जिनको विरासत में गद्दी मिल गई है, बुद्धि नहीं मिली। अखिलेश की जो बचकानी हरकत है, वह सब जानते हैं। प्रदेश के ग्रामीण अंचल में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। कुछ भी हो दुनिया अंधी नहीं, सब देखती है। 2027 में इनका (सपा) सूपड़ा साफ हो जाएगा और सपा की जगह साफ होती हुई पार्टी बन जाएगी। सबको पता है कि सनातन धर्म को मानने वाले लोग कौन हैं और अपमानित करने वाले कौन है।

कहा कि जिनके डीएनए में ही सनातन का अपमान है, उनकी बात क्या कहें। खास वर्ग को खुश करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। रामभक्तों की गोली चलाने का काम मुलायम सिंह ने किया था। वही डीएनए अखिलेश में भी चला आ रहा है। कहा कि हमने बिना भेदभाव के मुस्लिमों के लिए काम किया है। अखिलेश यादव हमेशा सनातन धर्म को अपमानित करने में अपना गौरव समझते हैं। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व नरैनी विधायक ओममणी वर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें