फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भीषण कोहरे में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ी बस, चालक समेत छह की मौत, 40 यात्री घायल

Fri, 01 Jan 2021 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मैनीभावाखेड़ा गांव के सामने शुक्रवार सुबह बिहार से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर बस घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है। 40 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


चीखपुकार के बीच पुलिस ने तीन घंटे मशक्कत कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। कई यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले गए। बिहार के अररिया जिले से आरती ट्रैवल्स की स्लीपर बस 75 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे मैनीभावाखेड़ा गांव के सामने घने कोहरे के कारण बस चालक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त खड़े कंटेनर को देख नहीं पाया।

इससे तेज रफ्तार बस कंटेनर में पांच फुट अंदर घुस गई। पुलिस ने ग्रामीणों व यूपीडा कर्मियों की मदद से बस में फंसे चालक समेत आठ लोगों को बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने बिहार के मधुबनी के थाना झंझारपुर के पितरौलिया निवासी बस चालक सलाउद्दीन (35) पुत्र मोहम्मद अब्बास, यात्रियों दरभंगा के थाना सिमरी के गौरा गांव निवासी नसीम खान (23) पुत्र मोहम्मद मुस्लिम खान, रामपुर अररिया के बुद्धेश्वरी निवासी शौकत रजा (21) पुत्र जाफर हुसैन व मतियारी निवासी फारूख (14) पुत्र इस्माइल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अररिया जिले के कमालढहा गांव निवासी मुकर्रम (30) पुत्र सलाउद्दीन ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर व सिकंदरा जिला के सुकरिया गांव निवासी रामप्रकाश (48) पुत्र रामरतन ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर घायल कन्नौज के आदर्श नगर नेवादा निवासी शिवम (25) पुत्र अरविंद व अररिया के पुरवारी जेरवा निवासी मुतासिर आलम (25) पुत्र हबीबुल रहमान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल हुए 40 यात्रियों का इलाज कर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें