फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी 162 रन पर सिमटी, गुजरात ने 78 रन पर गंवाए चार विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। कर्नाटक के जेएनएन कॉलेज मैदान पर शनिवार को शुरू हुए मैच में उत्तर प्रदेश की टीम पहली पारी में 192 रन पर सिमट गई। गुजरात ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 27 ओवर में चार विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। गुजरात की टीम यूपी के स्कोर से 114 रन पीछे है।
विज्ञापन


गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने 62.4 ओवर में 192 रन बनाए। आयुष्मान यादव ने शानदार 67 रन की पारी खेली। कामरान अली ने 52 रन का योगदान दिया। कप्तान आलोक कुमार ने भी 47 रन बनाए। वंश शाह ने चार विकेट झटके। समित कुमार और समर्थ पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। गुजरात की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक गुजरात ने 27 ओवर में चार विकेट पर 78 रन बनाए।

शौर्य प्रजापति ने सर्वाधिक 34 रन, वंश शाह और समर्थ पटेल ने 12-12 रन का योगदान दिया। अभय तोमर ने दो, आरव त्यागी और रुद्र शर्मा को एक-एक सफलता मिली। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक समित कुमार बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की कोशिश गुजरात की शेष छह विकेट जल्द हासिल कर पहली पारी में बढ़त बनाने की होगी। पहली पारी में बढ़त हासिल करना यूपी के लिए अंक तालिका के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें