फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: बांदा में नैंसी ने हाईस्कूल तो अनिल ने इंटरमीडिएट में मारी बाजी

Thu, 23 Apr 2026 07:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा के इंटरमीडिएट में पंचमुखी इंटर कॉलेज बघेलाबारी के होनहार अनिल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च अंक हासिल किया है। अनिल ने प्रदेश की सूची में भी 8वां स्थान हासिल किया है। वहीं आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के अनिरुद्ध 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व गर्वमेंट इंटर कॉलेज बांदा की वैशाली 90.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


इसके अलावा हाईस्कूल में भागवत प्रसाद मेमोरियल की नैंसी ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि भागवत प्रसाद की दीपा सिंह 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर इंटर कालेज तिंदवारा की प्राची सिंह रहीं। इन्हें 95 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें