फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छाया न पानी, सिलिंडर के इंतजार में बहा रहे पसीना

Thu, 23 Apr 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण तपन के बीच घरेलू गैस सिलिंडर वितरण स्थलों पर छाया और पानी के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। उपभोक्ता तपती दोपहरी में सिलिंडर लेकर वितरण स्थल पहुंच रहे हैं। एजेंसी कर्मी मैदान में लगे एक पेड़ों की छांव में गाड़ी खड़ी कराकर सिलिंडर तो दे रहे हैं। उपभोक्ताओं के लिए छांव और पानी का कोई इंतजाम नहीं है। उन्हें धूप में ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। .
विज्ञापन

शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय खेल मैदान में दो एजेंसियों ने सिलिंडर वितरण स्थल बनाया हुआ है। यहां भारत एजेंसी और शर्मिला इंडेन एजेंसी के सिलिंडर वितरण किए जाते हैं। दोनों ही वितरण स्थल पर धूप से बचने के लिए न तो टेंट लगाए गए हैं, और न ही एजेंसी कर्मियों व उपभोक्ताओं के लिए ठंडा पानी का इंतजाम किया गया है। बुधवार को भीषण गर्मी में उपभोक्ता साइकिल और बाइक में सिलिंडर रखकर पहुंचे। साफी से पसीना पोंछकर अपना सिलिंडर लिया और चले गए।




30 मिनट बाद आया नंबर

भारत गैस एजेंसी उपभोक्ता जमनीपुरवा निवासी राकेश ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे सिलिंडर लेने आए थे। आधे घंटे से खड़े हैं। अभी उनका नंबर नहीं आया। नंबर आने पर वह अपना सिलिंडर लेंगे। सिलिंडर मिलने के बाद वह छांव में आ गए हैं। कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


छांव के लिए कोई इंतजाम नहीं

शर्मिला गैस एजेंसी उपभोक्ता पुलिस लाइन के राजेंद्र ने बताया कि वह बाइक में खाली सिलिंडर रखकर लेने आए हैं। वितरण स्थल पर टेंट आदि नहीं लगाया गया है। इससे खुले मैदान में पेड़ की छांव में खड़े होकर सिलिंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। धूप में उनसे खड़ा नहीं रहा जा रहा।
-

वितरण स्थल पर छाया और पानी के इंतजाम के लिए एजेंसी संचालकों से कहा गया था, ताकि आने वाले उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। अगर उन्होंने इंतजाम नहीं किए हैं तो मानवीय दृष्टिकोण से यह गलत है। वह दिखवाते हैं।
विज्ञापन

क्यामुद्दीन अंसारी
जिला पूर्ति अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें