हस्पतिवार शाम को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें हाईस्कूल में सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज की छात्रा कनिष्का ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं सहार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की अक्शा शेख 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और रंजीत प्रताप सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की कामरान 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
वहीं इंटरमीडिएट में फफूंद के श्री राधाकृष्णा इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर 91 प्रतिशत अंकों के साथ जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज औरैया के राज दुबे रहे। तीसरे स्थान पर एसपी शिवानंद इंटर कॉलेज दिबियापुर की छात्रा शिवन्या 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं।